कल ज़मीं पर आज-से दंगल नहीं थे आज जो भी हैं सफ़र में, कल नहीं थे देखकर ये खुश हुआ मन, क्यारियों में ढेर-सारी सब्ज़ियाँ थीं, फल नहीं थे आज बस्ती में कहीं पानी नहीं है कल तो पानी था मगर कल नल नहीं थे थी सड़क चौड़ी बहुत, पर रास्ते में वो पुराने पेड़, वो जंगल नहीं थे फिर मरे कुछ लोग सर्दीे में वहाँ कल क्या तुम्हारे देश में कंबल नहीं थे जिस क़दर लोगों की थीं मजबूरियां कुछ उस क़दर आकाश पर बादल नहीं थे पाँव में छाले सभी के थे हज़ारों पर किसी के ख़्वाब तो घायल नहीं थे आज रौनक आ गई खेतों में फिर से खेत तो कल भी थे लेकिन हल नहीं थे ख़ूब-सारा वक़्त था औरों की ख़ातिर बस, हमारे वास्ते कुछ पल नहीं थे - डॉ. राकेश जोशी
Posts
- Get link
- X
- Other Apps
आज फिर से भूख की और रोटियों की बात हो खेत से रूठे हुए सब मोतियों की बात हो जिनसे तय था ये अँधेरे दूर होंगे गाँव के अब अँ धेरों से कहो उन सब दियों की बात हो इक नए युग में हमें तो लेके जाना था तुम्हें इस समुंदर में कहीं तो कश्तियों की बात हो जो तुम्हारी याद लेकर आ गई थीं एक दिन धूप में जलती हुई उन सर्दियों की बात हो जिनको तुमने था उजाड़ा कल तरक्की के लिए आज फिर उजड़ी हुई उन बस्तियों की बात हो ज़िक्र जब भी जंगलों का , आँसुओं का , आए तो पेड़ से टूटी हुई सब पत्तियों की बात हो - डॉ. राकेश जोशी