आज फिर से भूख की और रोटियों की बात हो
खेत से रूठे हुए सब मोतियों की बात हो

 

जिनसे तय था ये अँधेरे दूर होंगे गाँव के

अब अँधेरों से कहो उन सब दियों की बात हो

 

इक नए युग में हमें तो लेके जाना था तुम्हें

इस समुंदर में कहीं तो कश्तियों की बात हो

 

जो तुम्हारी याद लेकर आ गई थीं एक दिन

धूप में जलती हुई उन सर्दियों की बात हो

 

जिनको तुमने था उजाड़ा कल तरक्की के लिए

आज फिर उजड़ी हुई उन बस्तियों की बात हो

 

ज़िक्र जब भी जंगलों का, आँसुओं का, आए तो

पेड़ से टूटी हुई सब पत्तियों की बात हो


- डॉ. राकेश जोशी



Comments

Popular posts from this blog